LIC Jeevan Tarun Calculator Plan 934 Premium and Maturity

LIC Jeevan Tarun Plan क्या है?

LIC Jeevan Tarun Plan 934 भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा जारी किया गया एक Non-linked, सहभागी, या personal, जीवन बीमा बचत योजना है। इस योजना मुख्य रूप से उद्देश्य बच्चों की शिक्षा और अन्य वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, LIC के इस Policy के तहत बढ़ते वर्षों के दौरान वित्तीय सुरक्षा मिलती है, जो आने वाले समय मे अक्सर काफी लाभकारी साबित होती है।

LIC Jeevan Tarun 934 Premium and Maturity Calculator क्या है?

LIC Jeevan Tarun Calculator एक Online टूल है, जिसकी मदद से, हम इस प्लान की गणना हम काफी आसानी से कर सकते है, यह टूल हमे Jeevan Tarun Plan का अवलोकन करने मे बहुत ही सरलता प्रदान करता है। यह टूल बिल्कुल फ्री है, इसमे हमे अपनी कोई निजी जानकारी भी नहीं देनी पड़ती यह काफी सुरक्षित भी है। और इसे हम अपने फोन या लैपटॉप मे कही भी प्रयोग कर सकते है।

Jeevan Tarun Plan की Maturity तथा Premium गणना कैसे करे?

LIC Jeevan Tarun Calculator की मदद से हम Maturity तथा Premium की गणना बहुत ही सटीक तथा आसानी से कर सकते है, इसके लिए हमे नीचे दिए गए स्टेप्स को Follow करना होगा।

Step 1- सबसे पहले हमे Calculator मे पॉलिसीधारक (बच्चे) की उम्र select करनी होगी।

Step 2- अब insurance की राशि भरे जो की minimum (₹200000) है।

Step 3- आपने बीमा शुल्क के भुगतान का तरीका चुने जैसे की वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, मासिक, या त्रैमासिक।

Step 4- अपने आवश्यकता के हिसाब से Survival Benefit Option का चुनाव करे ।

Step 5- अपनी भरी गई सभी डिटेल्स को सुनिश्चित करने के बाद Calculate बटन पर क्लिक करे, Click करने के तुरंत बाद आपको आपकी Maturity तथा Premium की गणना तुरंत दिखाई देगी।

जीवन तरुण Calculator प्रयोग करने के लाभ

LIC Jeevan Tarun Calculator की मदद से हम प्रीमियम का अनुमान, Maturity लाभ, Survival लाभ, तथा पूरे लाभ का विवरण तुरंत प्राप्त कर सकते है। जिससे की हमे अपने वित्तीय नियोजन मे काफी सहायता मिलती है, इसकी मदद से हम विकल्प तुलना, Budget Planning तथा बच्चे के लिए Educational Fund Planning कर सकते, यह Calculator हमे अनुमान लगाने की आवश्यकता को कम कर देता है और ठोस आकड़े प्रदान करता है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • बच्चों के लिए डिज़ाइन: यह बीमा Plan खास तौर से बच्चों को ध्यान मे रखते हुए बनाया गया था ताकि उनके भविष्य के लक्ष्यों जैसे उच्च शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा किया जा सके।
  • बचत और बीमा का दोहरा लाभ: इसमे पॉलिसीधारक को बचत के साथ-साथ जीवन बीमा कवर भी मिलता है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना होने की स्थिति में परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
  • Flexible Benefits विकल्प: पॉलिसीधारकों अपनी आवश्यकता के अनसार सर्वाइवल बेनिफिट का चुनाव कर सकते है।
  • प्रीमियम भुगतान की सीमित अवधि: पॉलिसी Maturity की अवधि बच्चे के 25 वर्ष की आयु होने तक होती है, जबकि Policy के प्रीमियम भुगतान की अवधि 20 वर्ष की आयु तक होती है।

योजना के लाभ

मृत्यु लाभ (Death Benefit):

यदि पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की किसी भी दुर्घटना मे मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को “मृत्यु पर बीमा राशि” का भुगतान किया जाएगा। तथा यदि कोई निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस का भी भुगतान होगा।

2. उत्तरजीविता लाभ (Survival Benefit):

पॉलिसीधारक अपनी जरूरत के हिसाब से निम्नलिखित चार विकल्पों में से किसी एक का चयन कर सकते है , जिसका भुगतान बच्चे के 20 वर्ष की आयु से 24 वर्ष की आयु तक हर साल किया जाएगा:

  • Option1: कोई उत्तरजीविता लाभ नहीं।
  • Option 2: बीमा राशि का 5% हर साल।
  • Option 3: बीमा राशि का 10% हर साल।
  • Option 4: बीमा राशि का 15% हर साल।

3. परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit):

यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी की पूरी अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे Maturity पर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। यह राशि चुने गए Survival Benefit विकल्प के अनुसार अलग-अलग होगी:

  • Option1: बीमा राशि का 100% + निहित बोनस।
  • Option 2: बीमा राशि का 75% + निहित बोनस।
  • Option 3: बीमा राशि का 50% + निहित बोनस।
  • Option 4: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस।

For Detailed Information Please ReadLIC Jeevan Tarun Brochure

FAQs

Is LIC Jeevan Tarun Calculator is Free?

Yes! Jeevan Tarun Calculator is free for everyone it can be access from everywhere from your phone, computer, or tablet.

LIC Jeevan Tarun Maturity Calculator का प्रयोग कैसे करे?

Jeevan Tarun Maturity Calculator का प्रयोग आप बिल्कुल आसानी से कर सकते है। बस कैलक्यूलेटर मे आपको बच्चे की उम्र, Assured Amount , Premium की भुगतान विधि, तथा Survival benefit Option सिलेक्ट करना होगा उसके बाद calculate बटन पर क्लिक करे।

Author

  • Neeru Verma

    Pushpa Verma is a postgraduate in Commerce with more than 7 years of experience in the insurance and financial content field. She has a strong understanding of LIC plans, life insurance policies, premiums, maturity benefits, and policy features.
    Through her experience, Pushpa focuses on explaining complex insurance information in simple and easy-to-understand language. She contributes well-researched and practical content to help readers understand LIC plans, compare policy options, and make informed financial decisions.
    Her areas of expertise include LIC policies, life insurance, insurance premiums, policy benefits, and personal finance.

Leave a Comment